एजुकेशन

CUET UG Result 2023: जारी हुआ सीयूईटी यूजी रिजल्ट, यहा रहा चेक करने का डायरेक्ट लिंक

CUET UG Result 2023, Sarkari Result 2023: एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी कर दिया गया है। यूजीसी अध्यक्ष प्रोफसर एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। स्टूडेंट्स एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

CUET UG Result 2023

Photo : iStock

CUET UG Result 2023, Sarkari Result 2023: सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 15 जुलाई को जारी कर दिया है। यूजीसी अध्यक्ष प्रोफसर एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CUET Result 2023: कब से कब तक हुई परीक्षा

सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 21 मई से 23 जून तक कुल 9 चरणों में किया गया था। यह परीक्षा देश के 387 और विदेश के 24 शहरों में हुई थी। इस साल 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने सीयूईटी यूजी परीक्षा दी थी। इनमें से 16000 से अधिक ने सभी विषयों में 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किए हैं।

NTA CUET UG Result 2023: इतने स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस साल कुल 1499796 स्टूडेंट्स ने सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1116018 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें छात्राओं की संख्या 513978 और छात्रों की संख्या 602028 है। सीयूईटी यूजी रिजल्‍ट और स्‍कोरकार्ड के आधार पर ही स्टूडेंट्स को अपने पसंद के कॉलेज और कोर्स में एडमिशन मिलेगा।

How to download CUET UG Result 2023

  • सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Exam 2023: कहां मिलेगा दाखिला

सीयूईटी यूजी परीक्षा के जरिए इस साल 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 44 राज्य विश्वविद्यालय, 32 डीम्ड विश्वविद्यालय और 134 निजी विश्वविद्यालय सहित कुल 250 से अधिक विश्वविद्यालय में दाखिला दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article