CUET UG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि कुछ ही दिन पहले एनटीए ने परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की थी, जिसके माध्यम से छात्रों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी मिली थी।
CUET UG 2026 परीक्षा शेड्यूल
NTA द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, CUET UG 2026 की परीक्षाओं का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के करोड़ों छात्र शामिल होंगे। छात्रों को बता दें कि यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में संपन्न होगी। उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए विषयों के आधार पर अलग-अलग स्लॉट और तारीखें आवंटित की गई हैं, जिसकी विस्तृत जानकारी उन्हें उनके एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
CUET UG 2026 Admit Card 2026 कैसे करें डाउनलोड
सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर 'CUET UG 2026 Admit Card Download' वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4 - जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए कम से कम दो प्रिंट आउट जरूर ले लें।
हॉल टिकट पर दी गई जानकारी जरूर करें चेक
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उस पर उसमें दी गई सारी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, आवंटित परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और विषय-वार परीक्षा की टाइमिंग दी गई होती है। यदि किसी जानकारी में कोई किसी भी प्रकार की कोई गलती नजर आती है तो छात्रों को तुरंत NTA के हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के माध्यम से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
