NTA launches CUET UG 2025 website: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अंडरग्रेजुएट या CUET UG 2025 परीक्षा के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की आधिकारिक वेबसाइट की घोषणा कर दी है। CUET UG 2025 Website cuet.nta.nic.in हैं। अब CUET UG 2025 से संबंधित सूचना बुलेटिन, आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, परिणाम और अन्य सभी जानकारी cuet.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के साथ साझा की जाएगी। जानें पिछले साल कब आयोजित की गई थी परीक्षा
CUET UG परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार केंद्रीय और अन्य विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
CUET UG 2025 Registration कैसे कर सकेंगे आवेदन
- CUET UG 2025 Website cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए CUET UG 2025 Application Link को खोलें।
- नए पेज पर आपको रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- अपने खाते में लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करके CUET UG 2025 Application Form भरें।
परीक्षा के लिए अप्लाई लिंक अभी एक्टिव नहीं हुआ है, अभी केवल आधिकारिक साइट लॉन्च की गई है, लेकिन CUET UG 2025 Registration Date आने के बाद निम्नलिखित तरीके से CUET UG 2025 Registration करना होगा।
इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा।
पिछले साल कब हुई थी परीक्षा
NTA ने CUET UG 2024 परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को किया था, हालांकि 19 जुलाई, 2024 को पुनः परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 13,47,820 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 11,13,610 उपस्थित हुए। परिणाम 28 जुलाई को घोषित किया गया था। कुल 22,290 उम्मीदवारों ने विभिन्न विषयों में पूर्ण अंक प्राप्त किए। बिजनेस स्टडीज पेपर में सबसे अधिक टॉपर्स (8,024) थे, इसके बाद राजनीति विज्ञान (5,141), इतिहास (2,520) और अंग्रेजी (1683) थे।
