CUET UG 2025 Application Extended: सीयूईटी यूजी एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख (CUET UG 2025 Apply Date) बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर 24 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी 25 मार्च की रात 11:50 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। जबकि, आवेदन पत्र में गलती होने पर उसमें 26 मार्च से 28 मार्च तक सुधार किया जा सकेगा।
CUET UG Exam 2025 Date: 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
सीयूईटी यूजी का आयोजन 8 मई से 1 जून 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to apply for CUET UG 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
CUET UG 2025: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
सीयूईटी यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक सकते हैं।
