CUET UG 2023, CUET UG 2023 Application Date: सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे स्टूडे्ट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। जिसके बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीयूईटी यूजी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकंगे।
CUET UG Exam 2023: सीयूईटी यूजी एग्जाम की डेट
यूजीसी की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू की जाएगी। वहीं, परीक्षा का आयोजन 21 मई से 31 मई 2023 तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा पंजाबी, तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और गुजराती समेत 13 भाषाओ में होगी।
CUET UG 2023 Exam: कौन कर सकेगा आवेदन
CUET UG 2023 के लिए केवल वही स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की है। परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
How to apply for CUET UG 2023
- आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। फिर सीयूईटी यूजी 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आवेदन के लिए मांगी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फिर शुल्क जमा कर दें।
बता दें कि सीयूईटी यूजी एक नेशनल लेवल की परीक्षा है। इसका आयोजन देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है। परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
