CUET PG Exam Date 2026 Announced: घोषित हुई सीयूईटी पीजी परीक्षा की तारीख, 6 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Feb 14, 2026, 06:05 PM IST
CUET PG Exam Date 2026 Announced: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) 2026 परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
CUET PG Exam Date 2026 Announced: यहां देखें सीयूईटी पीजी परीक्षा की तारीख
CUET PG Exam Date 2026 Announced: सीयूईटी पीजी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CUET PG Exam Date 2026) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) 2026 परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर (CUET PG Exam Schedule 2026) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें सीयूईटी पीजी की परीक्षाएं 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
CUET PG Exam Date 2026: कब होगी सीयूईटी पीजी की परीक्षा
बता दें सीयूईटी पीजी की परीभा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18,19, 24, 25 और 27 मार्च को होगी। परीक्षा का आयोजन कुल 44 चरणों में किया जाएगा। एग्जाम दो या तीन पालियों में कंप्यूटर आधारित मोड में निर्धारित होंगी। इसके लिए कुल 44 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। 6 मार्च को पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक होगा। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।
CUET PG Exam Schedule 2026 Check Here: यहां देखें परीक्षा का शेड्यूल
- सबसे पहले exams.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CUET PG Exam Schedule 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CUET PG Exam Date: 41 भाषाओं में होगी परीक्षा
सीयूईटी पीजी की परीक्षा कुल 41 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। हालांकि तकनीकी और उच्च विज्ञान से जुड़े कुछ विशेष प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी माध्यम में होंगे। जबकि आचार्य और हिंदू अध्ययन से जुड़े पाठ्यक्रमों की परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी।
CUET PG Exam City Slip, Admit Card: सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
सीयूईटी पीजी की परीक्षा के एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड की बात करें तो परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप और तन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
