एजुकेशन

CUET PG Exam Date 2025 OUT: आ गई डेट! मार्च में इस दिन शुरू होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा, देखें शेड्यूल

CUET PG Exam 2025 Date and Time: देश के टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET PG) का आयोजन किया जाता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से सीयूईटी पीजी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। जारी नोटिस के अनुसार, CUET PG 2025 परीक्षा मार्च महीने में ही आयोजित की जाएगी।

Image

सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025

Photo : iStock

CUET PG Exam 2025 Date and Time: देश के टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET PG) का आयोजन किया जाता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से सीयूईटी पीजी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। जारी नोटिस के अनुसार, CUET PG 2025 परीक्षा मार्च महीने में ही आयोजित की जाएगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस परीक्षा के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2025 है।

CUET PG Exam Date NTA ने दी जानकारी

CUET PG Exam Registration ऐसे करें आवेदन

  • सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब NTA Common University Entrance Test CUET PG 2025 के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर Registration Here के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगी गई डिटेल्स भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

CUET PG Exam Date: कब होगी परीक्षा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET PG 2025 परीक्षा 13 मार्च से 31 मार्च 2025 तक होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

काॅमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की शुरुआत 3 फरवरी, 2025 से होगी। काॅमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की आखिरी तारीख 05 फरवरी, 2025 है। काॅमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी स्लिप मार्च के पहले सप्ताह में आएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article