CUET PG Admit Card 2024, CUET PG City Slip 2024 Date: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड (CUET PG Admit Card 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
CUET PG Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक, दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और फिर शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
CUET PG Admit Card 2024: कब आएगी सिटी स्लिप
एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड से पहले सिटी स्लिप जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप इसी सप्ताह जारी की जा सकती हैं। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download CUET PG City Slip 2024
- सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सीयूईटी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG Exam Pattern: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो सीयूईटी पीजी एग्जाम में 300 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 45 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
