CUET PG 2023, CUET PG Admit Card 2023: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पीजी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
CUET PG Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा
सीयूईटी पीजी के आखिरी चरण की परीक्षा का आयोजन 30 जून को किया जाएगा। एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन स्टूडेंट्स को 5 जून से 17 जून के बीच में हुई परीक्षा में समायोजित नहीं किया जा सका, उनके लिए अब आखिरी चरण की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
CUET PG Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा अलग अलग विषयों के लिए कुल तीन शिफ्ट में होगी। एनटीए ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि सीयूईटी में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी होगा।
How to download CUET PG Admit Card 2023
- आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG Exam 2023: इतने स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल
सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन कुल 245 शहरों में किया गया। इस परीक्षा में अभी तक कुल 8.33 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
