CTET Result 2023, CTET Final Answer Key 2023 on ctet.nic.in: सीबीएसई सीटीईटी पर एक बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की फाइनल उत्तर कुंजी आज यानी 5 मार्च 2023 को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सीटीईटी फाइनल आंसर-की 2023 (CTET Final Answer Key 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी आंसर की प्राप्त कर सकते हैं।
CTET Exam 2023: दो शिफ्ट में हुई परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 14 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 17 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। इन आपत्तियों पर विचार के बाद बोर्ड ने आज फाइनल आंसर की जारी कर दी है।
CTET Final Answer Key 2023: कब जारी हुआ रिजल्ट
सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर का रिजल्ट 3 मार्च को ही जारी कर दिया गया था। अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। वहीं, फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download CTET Final Answer Key 2023
- सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीटीईटी फाइनल आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जागा।
- अभ्यर्थी सीटीईटी फाइनल आंसर-की 2023 पीडीएफ चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
CBSE CTET 2023: शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता
सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। बता दें कि अब सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी भी लाइफटाइम के लिए कर दी गई है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
