एजुकेशन

CTET February 2026 Notification: जारी हुआ सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन, आज से करें आवेदन, देखें एग्जाम डेट

CTET February 2026 Notification, CTET Paper 1, Paper 2 Exam Date 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यहां आवेदन के लिए आज यानी 27 नवंबर को एक्टिव कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

CTET February 2026 Notification: जारी हुआ सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन

CTET February 2026 Notification, CTET Paper 1, Paper 2 Exam Date 2026: सीटीईटी 2026 नोटिफिकेशन को लेकर बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी फरवरी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर (CTET February 2026 Notification) दिया है। यहां आवेदन के लिए लिंक आज यानी 27 नवंबर को एक्टिव कर दिया (CTET Paper 1 Exam Date) गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025 है। परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम देशभर के 132 शहरों में 20 भाषाओं में निर्धारित है। बोर्ड ने इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि दिनांक 24.10.2025 द्वारा अधिसूचित किया गया था कि CTET परीक्षा का 21वां संस्करण 08 फरवरी, 2026 (रविवार) को देश के 132 शहरों में आयोजित किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार को केवल CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 27 नवंबर से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीक 8 फरवरी 2026 है।

CTET February 2026 Notification: यहां देखें आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत27 नवंबर
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि18 दिसंबर 2025
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख18 दिसंबर 2025
एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो23 से 26 दिसंबर 2025
परीक्षा की तारीख8 फरवरी 2026
CTET February Notification 2026: Download Here
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article