CTET Exam City Slip 2026 Released: जारी हुई सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 की एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 23, 2026, 06:50 PM IST
CTET February Exam City Slip 2026 Released: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Exam City Slip 2026 Released: यहां डाउनलोड करें सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 एग्जाम सिटी स्लिप
CTET February Exam City Slip 2026 Released: सीटीईटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CTET February Exam City Slip) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। CBSE CTET फरवरी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET February Exam Date 2026: सीटीईटी फरवरी परीक्षा की तारीख
बता दें सीटीईटी फरवरी 2026 की परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 2 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 1 शाम 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे तक निर्धारित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Paper 1 & Paper 2 Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE CTET Paper 1 & Paper 2 Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
CTET Admit Card 2026: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड की बात करें तो उम्मीद है कि 4 फरवरी तक एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड पर नीचे दी गई ये जानकारी उपलब्ध होगी।
CTET Paper 1 & Paper 2 Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।