एजुकेशन

CTET Answer Key 2023: जारी होने जा रही सीटीईटी आंसर-की, ctet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

CTET Answer Key 2023, CTET Exam 2023: सीटीईटी परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर किसी भी वक्त जारी की जा सकती है।

Image

CTET Answer Key 2023

Photo : iStock

CTET Answer Key 2023, CTET Exam 2023: सीटीईटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर आंसर-की (CTET Provisional Answer Key 2023) चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीटीईटी आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE CTET Exam 2023: दो शिफ्ट में हुई परीक्षा

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा देश में 136 शहरों के 3,121 केंद्रों पर हुई थी। सीबीएसई के मुताबिक, इस परीक्षा में कुल 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।

CTET Answer Key 2023: कब जारी होगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सीटीईटी प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

How to Download CTET Answer Key 2023

  • सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीटीईटी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE CTET Exam 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article