एजुकेशन

CBSE CTET Answer Key 2023: जारी हुई सीटीईटी आंसर-की, ctet.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 14, 2023, 03:53 PM IST

CTET Answer Key 2023, CBSE CTET December Answer Key 2023 Paper I and II: सीटीईटी आंसर की 2023 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा।

Image

CTET December Answer Key 2023

Photo : iStock

CTET Answer Key 2023, CBSE CTET December Answer Key 2023 Paper I and II: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीटीईटी आंसर की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CTET December Exam 2023: कब तक होगी परीक्षा

सीटीईटी परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू हुई थी और इसका आयोजन 7 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। आमतौर पर परीक्षा का पहला पेपर सुबह 9:30 से 12 बजे तक और दूसरा पेपर 2:30 से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल सीटीईटी एग्जाम में लगभग 32.45 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

CTET Answer Key 2023: सीटीईटी आंसर की जल्द

चूंकि, कल सीटीईटी एग्जाम का आखिरी दिन है तो संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा की आंसर की एक दो दिन के अंदर ही जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आंसर की जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download CTET December Answer Key 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज सीटीईटी दिसंबर आंसर की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर सीटीईटी आंसर की 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी सीटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Exam 2023: इतने अंक जरूरी

सीटीईटी क्वालिफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article