एजुकेशन

CTET Admit Card 2024 Released: जारी हुआ सीटीईटी का एडमिट कार्ड, एक क्लिक पर करें डाउनलोड

CTET Admit Card 2024 Released: सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां डाउनलोड करें सीटीईटी जनवरी 2024 एडमिट कार्ड

Image

CTET Admit Card 2024 Download Released: यहां डाउनलोड करें सीटीईटी का एडमिट कार्ड

CTET Admit Card 2024, CTET January 2024 Admit Card Released: सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो (CTET Admit Card 2024) गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड जारी कर (CTET Admit Card 2024 Download) दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (CTET January 2024 Admit Card) सकते हैं।

CTET Exam Date 2024

इस बार सीटीईटी की परीक्षाएं 21 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Admit Card 2024 Download: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर CTET January Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CTET Admit Card 2024 Link: एडमिट कार्ड में श्रुटि होने पर

यदि आपके प्रवेश पत्र में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम या फोटो साइन में किसी प्रकार की कोई श्रुटि है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या मेल कर सूचित करें। करेक्शन कर तुरंत आपको मेल किया जाएगा।

CTET Admit Card 2024 Download Link: सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन प्रत्येक वर्ष दो बार सीटीईटी की परीक्षाएं आयोजित करता है। पेपर 1 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाने के लिए पात्र माने जाएंगे। जबकि पेपर 2 क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए योग्य माने जाएंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article