CTET Admit Card 2023, CTET July 2023: सीटईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना प्रवेश पत्र (CTET July Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा सीटीईटी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CTET Exam 2023 Date: अगस्त में इस दिन होगी परीक्षा
जारी सूचना के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की जाएगा। सीटीईटी पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए होगा। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक पेन एंड पेपर यानी ऑफलाइन मोड में होगी।
CTET Admit Card 2023: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड अगस्त के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download CBSE CTET Admit Card
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Exam 2023: ऐसे होगी सीटीईटी परीक्षा
सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से 150 अंको के 150 सवाल पूछे होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
