एजुकेशन

CTET 2024 Admit Card: यहां डाउनलोड करें सीटीईटी का एडमिट कार्ड, देखें एग्जाम शेड्यूल

CTET 2024 Admit Card Download: सीटीईटी जुलाई परीक्षा के लिए जो छात्र इस साल आवेदन किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई ने हाल ही में सीटेट 2024 सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिसमें आवेदक के परीक्षा केंद्र का विवरण दिया गया है।

Image

CTET 2024 का एडमिट कार्ड

Photo : iStock

CBSE CTET July 2024 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। CTET 2024 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी और सेंटर की डिटेल्स पहले ही जारी हो चुकी है। ऐसे में जो छात्र इस साल CTET Exam 2024 के लिए आवेदन किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET जुलाई 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को होना है। अब एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी होता होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Exam Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Updates पर क्लिक करें।
  • अब Central Teacher Eligibility Test CTET July 2024 के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

CTET 2024 एग्जाम शेड्यूल

सीटेट 2024 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को पेपर-1 (ctet.nic.in) के लिए सुबह 7:30 बजे तथा पेपर-2 (ctet syllabus 2024) के लिए दोपहर 12:00 बजे पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 120 मिनट पहले सीटेट परीक्षा केंद्र (CTET Exam Center) पर रिपोर्ट करना होगा। एडमिट कार्ड की जांच सुबह के सत्र के लिए सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे बीच होगी। वहीं, दोपहर शिफ्ट में दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे के बीच एडमिट कार्ड की चेकिंग होगी।

सीबीएसई ने हाल ही में सीटेट 2024 सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिसमें आवेदक के परीक्षा केंद्र का विवरण दिया गया है। सीटेट पेपर 1 का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक आवेदकों के लिए, जबकि पेपर 2 का आयोजन कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए किया जाता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article