एजुकेशन

CSIR UGC NET Result 2025 OUT: सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट जारी, csirnet.nta.ac.in से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

CSIR UGC NET Result 2025 OUT check download scorecard direct link csirnet.nta.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा CSIR UGC NET दिसंबर सेशन 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Result 2025

CSIR UGC NET Result 2025

CSIR UGC NET Result 2025 OUT check download scorecard direct link csirnet.nta.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीएसआईआर UGC NET 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीएआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन देश के 220 शहरों में 18 दिसंबर 2025 को दो शिफ्ट में किया गया था। इस परीक्षा के लिए 212552 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें 154080 एग्जाम में बैठे। इस परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए पात्रता, पीएचडी में दाखिले के लिए किया जाता है। सीएसआईआर नेट परीक्षा विज्ञान, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए आयोजित होती है। इसमें विज्ञान के विषय जैसे फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी, जियोलॉजी आदि की परीक्षा होती है।

CSIR UGC NET Result 2025 ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं
  2. होमपेज पर दिए गए CSIR UGC NET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  5. स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें

तीन प्रश्न ड्रॉप किए गए

परीक्षा की आंसर-की 30 दिसंबर को जारी की गई थी और 1 जनवरी 2026 तक आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियों पर विचार करने के बाद 30 जनवरी को फाइनल आंसर-की जारी की गई जिसमें तीन प्रश्न ड्रॉप किए गए।

UGC Net December 2025 Result कब आएगा

एनटीए बहुत जल्द दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परिणाम जारी करने की तारीख बता दी है। ताजा नोटिस के मुताबिक, यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के नतीजे 4 फरवरी को घोषित कर दिए जाएंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article