CSIR UGC NET City Intimation Slip 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Joint CSIR UGC NET December 2024 सत्र के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने CSIR UGC NET December 2024 Application Form
भरा था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से CSIR UGC NET City Intimation Slip 2024 Download कर सकते हैं।
कई लोग इसे एडमिट कार्ड समझने की भूल कर सकते हैं, लेकिन ये महज परीक्षा केंद्र व शहर बताने वाली एक सूचना पर्ची है। एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा, ये पर्ची इसलिए जारी की गई है, ताकि CSIR UGC NET December 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अभी से यात्रा का प्रबंध कर लें।
CSIR UGC NET December 2024 Exam City Slip Download करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
CSIR UGC NET December 2024 Exam City Slip OUT: Know how to Download
चरण 1. CSIR UGC NET Official Website csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर “ADVANCE INTIMATION OF EXAMINATION CITY ALLOTTED TO THE APPLICANTS OF THE JOINT CSIR-UGC NET EXAMINATION DECEMBER, 2024” पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन पेज पर आगे बढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. आवश्यक फील्ड में अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 5. अपनी परीक्षा शहर की सूचना पर्ची देखने के लिए विवरण सबमिट करें, और पर्ची डाउनलोड करें।
NTA ने उम्मीदवारों को पर्ची पर दिए गए विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने और किसी भी विसंगति या कठिनाई के मामले में हेल्पडेस्क से संपर्क करने की सलाह दी है। उम्मीदवार 011-40759000 या 011-6922770 पर फोन करके या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल करके NTA से संपर्क कर सकते हैं।
