एजुकेशन

CSIR UGC NET Admit Card 2025 Released: जारी हुआ सीएसआईआर नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CSIR UGC NET Admit Card 2025 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (CSIR UGC NET Admit Card 2025) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CSIR UGC NET Admit Card 2025 Released: यहां डाउनलोड करें सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड

CSIR UGC NET Admit Card 2025 Released: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

CSIR UGC NET Exam Date 2025: यहां देखें परीक्षा की तारीख

बता दें सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर पदों और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले CSIR UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CSIR UGC NET Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव करें।
CSIR UGC NET Admit Card 2025 Download

CSIR UGC NET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता

CSIR UGC NET Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रकि व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। बिना इसके आपको परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को एंट्री नहीं दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article