एजुकेशन

CSIR UGC NET Final Answer Key 2023: जारी हुई सीएसआईआर यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की, यहा रहा डाउनलोड करने का लिंक

CSIR UGC NET Final Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूजीसी नेट परीक्षा की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर आज जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CSIR UGC NET Final Answer Key 2023

Photo : iStock

CSIR UGC NET Final Answer Key 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूजीसी नेट परीक्षा (CSIR UGC NET 2023) की फाइनल आंसर-की आज यानी 17 जुलाई को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की 2023 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Exam 2023: जून में हुई परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 और जून 2023 साइकिल के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून, 7 जून और 8 जून 2023 को ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 14 जून को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 16 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।

CSIR UGC NET Final Answer Key 2023: जारी हुई फाइनल आंसर-की

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की आज जारी कर दी गई है। एनटीए ने लाइफ साइंसेज में एक, केमिकल साइंसेज में दो और मैथमेटिकल साइंसेज में एक प्रश्न हटा दिए हैं। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download CSIR UGC NET Final Answer Key 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
CSIR UGC NET Final Answer Key 2023 Out! Direct Link Here

CSIR UGC NET 2023: वेबसाइट करें चेक

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप और लेक्चरशिप / असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article