एजुकेशन

CSIR NET December Admit Card 2025: csirnet.nta.nic.in पर जारी होगा सीएसआईआर नेट दिसंबर का एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

CSIR NET Admit Card 2025, CSIR NET December Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आप सीएसआईआर नेट दिसंबर का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CSIR NET Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड

CSIR NET Admit Card 2025, CSIR NET December Admit Card 2025: सीएसआईआर नेट दिसंबर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CSIR NET Admit Card 2025) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (CSIR NET December Admit Card) सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CSIR NET December Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा

इस बार एनटीए की ओर से 6 विषयों के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च 2025 को आयोजित कि जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CSIR NET December Admit Card Exam Date 2025: कब कौन सी परीक्षा

मैथेमेटिक्स साइंस 28 फरवरी 2025
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान28 फरवरी 2025
केमिकल साइंस28 फरवरी 2025
लाइफ साइंस 1 मार्च (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक)
लाइफ साइंस 1 मार्च (दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक)
फिजिकल साइंस 2 मार्च 2025

CSIR NET December Admit Card 2025 Download: कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

  1. csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर CSIR NET December Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसमें करेक्शन कर दिया जाएगा।

CSIR NET December Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • अन्य जानकारी

सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article