एजुकेशन

Bihar Police Bharti 2026: बिहार पुलिस में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! इन पदों में की बढ़ी संख्या

CSBC Bihar Police Vacancy 2026: बिहार पुलिस में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। CSBC द्वारा निकाली गई भर्तियों में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस लेख में जानिये बिहार पुलिस की भर्ती में किस पद पर कितनी संख्या बढ़ी है।

Image

CSBC Bihar Police vacancy

CSBC Bihar Police Recruitment 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CBSC ने बिहार, मद्यनिषेद, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल के तहत निकाली गई भर्तियों में पदों की संख्या बढ़ा दी है। पर्षद द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, मद्य निषेद सिपाही और कक्षपाल के खाली पदों को संशोधित किया गया है और इसमें कुछ नए पदों को जोड़ा गया है। ऐसे में अब कुल खाली पदों की संख्या बढ़कर 2,236 हो गई है।

मद्य निषेध सिपाही के पदों पर भर्ती

मद्य निषेध सिपाही, उत्पाद व निबंधन विभाग में पहले इस पद के लिए 1685 खाली पद थे। अब इनमें 12 और पदों को शामिल किया गया है। जिससे कुल पद संख्या बढ़कर 1697 हो गई है।

बता दें कि इन कुल 1697 पदों में 544 पद बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं।

कक्षापल के बढ़े पद

कक्षपाल के पदों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। पहले खाली पदों में अब 14 नए पद (SC कैटेगरी) के जोड़े गए हैं। जिसके बाद अब कुल खाली पदों की संख्या 2431 हो गई है।

चलंत दस्ता सिपाही के कितने पदों पर भर्ती?

इनके अलावा चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर रिक्तियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं है। कुल पद 108 हैं और वेतनमान लेवल 2 के तहत है। बता दें कि इन सभी पदों के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसे क्वालिफाई करने वालों को ही अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें फिजिकल टेस्ट शामिल है।

अभ्यर्ती इन खाली पदों की डीटेल्स केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article