एजुकेशन

MPESB Group 2 Sub Group 3 Answer Key : एमपी ग्रुप 2 सबग्रुप 3 की आंसर की हुई जारी, स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे करें डाउनलोड

MPESB Group 2 Sub group 3 Answer Key जारी हो चुकी है। उम्मीदवारों को आंसर की चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, TAC कोड और डेट ऑफ बर्थडालकर लॉगिन करना होगा। जानें MPESB Group 2 Sub group 3 Answer Key 2026 डाउलोड करने के स्टेप्स...

Image

MPESB Group 2 Sub group 3 Answer Key 2026

MPESB Group 2 Sub group 3 Answer Key 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से ग्रुप 2 (सबग्रुप 3) भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। आयोग ने आंसर की के साथ एग्जाम पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी ओपन किया है। उम्मीदवारों के लिए 9 फरवरी 2026 से लेकर 12 फरवरी 2026 तक ऑब्जेक्शन विंडो ओपन रहेगी। आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, TAC कोड और डेट ऑफ बर्थडालकर लॉगिन करना होगा।

कितने पदों पर होनी है भर्ती ?

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल), लैब टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, इंस्पेक्टर (सप्लाई, वेट्स एंड मेजर्स), असिस्टेंट इंजीनियर, बायोमेडिकल इंजीनियर ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 पदों के लिए आंसर की जारी कर दी है। ये भर्ती 454 पदों के लिए जारी की गई थी।

MPESB Group 2 Sub group 3 Answer Key 2026 डाउलोड करने के स्टेप्स... How to Download MPESB Group 2 Sub group 3 Answer Key :

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए लिंक एमपी ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी और आपको स्क्रीन पर आंसर की दिखने लगेगी।
  • ध्यान से आंसर की के पीडीएफ को चेक करें।
  • अब आप एमपी ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की के पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
MPESB ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती 2025 के लिए आवेदन 29 अक्टूबर 2025 से 12 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए गए थे। लिखित परीक्षा 29 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए लिंक से अपनी MPESB ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article