एजुकेशन

Csbc Bihar Police Constable Exam City Slip 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप जारी, csbc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 20, 2025, 07:59 AM IST

Csbc Bihar Police Constable Exam City Slip 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा के बाद अब सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। सबसे पहले जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 16 जुलाई को है, उनकी एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है।

Image

Csbc Bihar Police Constable Exam City Slip 2025

Csbc Bihar Police Constable Exam City Slip 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा के बाद अब सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। सबसे पहले जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 16 जुलाई को है, उनकी एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और भर्ती फॉर्म में दर्ज मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

Csbc Bihar Police Constable Exam City Slip 2025: कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे सबसे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब Bihar Police Constable Exam City Slip 2025 Download Link पर क्लिक करें।
  • यहां Advt 01/2025 Written Exam – candidate information में रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर इन दोनों तरीकों से आप अपने एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाइल नंबर भरने के बाद आपको जन्मतिथि भरने के बाद कैप्चा कोड भरना होगा।
  • सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप आ जाएगी।
  • इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

Bihar Police Constable Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक 7 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें डाउनलोड कर प्रिंट निकालना जरूरी होगा। 16 जुलाई के दिन जो अभ्यर्थी अपनी एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकेंगे। उनके बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 9 जुलाई को जारी होंगे।

परीक्षा की तिथि प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की तिथि डाउनलोड की अंतिम तिथि एवं समय
16.07.2025 (बुधवार) 09.07.2025 16.07.2025 समय 10:30 बजे
20.07.2025 (रविवार) 13.07.2025 20.07.2025 समय 10:30 बजे
23.07.2025 (बुधवार) 16.07.2025 23.07.2025 समय 10:30 बजे
27.07.2025 (रविवार) 20.07.2025 27.07.2025 समय 10:30 बजे
30.07.2025 (बुधवार) 23.07.2025 30.07.2025 समय 10:30 बजे
03.08.2025 (रविवार) 27.07.2025 03.08.2025 समय 10:30 बजे

Bihar Police Constable Exam 2025: कब होगी बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा

बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा अगले महीने 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी, जो कुल 6 चरणों में संपन्न होगी। इस परीक्षा के लिए राज्यभर में 38 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सिटी स्लिप जारी होने के बाद, अभ्यर्थी अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

End of Article