एजुकेशन

CSBC Bihar Fireman Admit Card 2022: बिहार फायरमैन पीईटी का एडमिट कार्ड, csbc.bih.nic.in से ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 04:00 PM IST

CSBC Bihar Fireman PET 2022, CSBC Bihar Fireman PET Admit Card 2022, csbc.bih.nic.in: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) द्वारा बिहार फायर सर्विसेज में फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का एडमिट कार्ड csbc.bih.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। बिहार फायरमैन पीईटी 8 नवंबर से शुरू होगी।

Image

बिहार फायरमैन पीईटी का एडमिट कार्ड csbc.bih.nic.in पर जारी होगा।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार फायरमैन पीईटी 8 नवंबर से शुरू
  • 12 अक्टूबर को जारी होगा एडमिट कार्ड
  • csbc.bih.nic.in से करें डाउनलोड

CSBC Fireman PET Admit Card 2022,, Bihar CSBC Fireman PET Admit Card 2022: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) बिहार फायर सर्विसेज में फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का एडमिट कार्ड जल्द जारी करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CSBC Bihar Fireman Exam: इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

फायरमैन पदों के लिए लिखित परीक्षा 27 मार्च और 28 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 5 सितंबर को जारी किया गया था। आधिकारिक सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल 4465 महिलाओं और 7436 पुरुषों सहित कुल 11901 अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया गया है।

CSBC Bihar Fireman PET 2022: इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड

बिहार फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 नवंबर 2022 से आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर‌ अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download CSBC Bihar Fireman PET Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें बिहार फायरमैन पीईटी एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे 'Bihar Fire Services' टैब पर क्लिक करें।
  • फिर 'Important Notice: Download your e-Admit Card for Physical Efficiency Test (PET) of Fireman in Bihar Fire Services. (Advt. No. 01/2021)' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी बिहार फायरमैन पीईटी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

Bihar Fireman Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में फायरमैन के 2380 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा निर्देश ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ लें। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और बोर्ड की वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article