एजुकेशन

CRPF HC Answer Key 2023: जारी हुई सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल आंसर-की, इस लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 17, 2023, 02:22 PM IST

CRPF HC Answer Key 2023: सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

जारी हुई सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल आंसर-की

CRPF Head Constable Answer Key 2023: सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल आंसर-की 2023 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा मे भाग लिया है तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

CRPF Head Constable Exam 2023: कब हुई परीक्षा

हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 11 मार्च तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 20 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

How to download CRPF Head Constable Answer Key 2023

  • सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर हेड कांस्टेबल आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी सीआरपीएस हेड कांस्टेबल आंसर-की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CRPF Head Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फिर फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस प्रक्रिया के जरिए सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के 1458 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article