एजुकेशन

CHSE Odisha Board 12th Result: कल जारी होगा ओडिशा बोर्ड इंटर का रिजल्ट, डिजिलॉकर से कैसे देखें ?

Odisha Board 12th Result : ओडिशा बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल - results.odisha.gov.in पर भी जा सकते हैं। ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने एडमिट कार्ड के रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉग इन करना होगा। छात्र डिजिलॉकर से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

CHSE Odisha Board 12th Result 2026

CHSE Odisha Board 12th Result 2026: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा, 20 मई 2026 को कक्षा 12 के रिजल्ट घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे।

घोषित होने के बाद, CHSE ओडिशा कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट - chseodisha.nic.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल - results.odisha.gov.in पर भी जा सकते हैं। ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने एडमिट कार्ड के रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉग इन करना होगा।

बोर्ड ने दी जानकारी

CHSE ओडिशा प्लस 2 रिजल्ट 2026 की घोषणा की तारीख और समय के बारे में बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड दोपहर 12:30 बजे करेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने ओडिशा 12वीं के एडमिट कार्ड अपने पास तैयार रखें।

ओडिशा बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 बोर्ड के अधिकारियों द्वारा कल घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। जिन वेबसाइटों पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है-

CHSE ओडिशा प्लस 2 रिजल्ट 2026 देखने के स्टेप्स- Steps to check odisha Board Result

ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1: ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

चरण 2: ‘Results’ (रिजल्ट) पर क्लिक करें

चरण 3: ‘Result of Annual Higher Secondary Examination 2026 of Council of Higher Secondary Education, Odisha’ पर क्लिक करें

चरण 4: रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉग इन करें

चरण 5: ओडिशा 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी

चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें

DigiLocker पर मार्कशीट कैसे करें? How to check Result on Digilocker

  • DigiLocker के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
  • CHSE Odisha 12th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर लॉग इन करें।
  • Odisha Plus 2 की मार्कशीट आपको दिखाई देगी।
  • आगे के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

ओडिशा Plus 2 का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट results.odisha.gov.in पर देख सकते हैं। यह लिंक दोपहर 12:30 बजे तक एक्टिवेट हो जाएगा। उम्मीदवार DigiLocker पोर्टल पर भी ओडिशा 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article