How to make LinkedIn Profile : 12वीं के बाद ज्यादातर छात्र अपने करियर को लेकर काफी उलझन में रहते हैं। उन्हें ये नहीं समझ में आता कि कौन सा कोर्स करें, इंटर्नशिप कहां ढूंढें या फिर नौकरी के मौके कहां से मिलेंगे। वहीं दूसरी तरफ कंपनियां भी अच्छे और स्किल्ड कैंडिडेट्स की तलाश में रहती हैं। ऐसे में प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, छात्रों को ये बात जरूर पता होनी चाहिए कि लिंक्डइन पर प्रोफाइल बनाते कैसे हैं।
आज के समय में लिंक्डइन सिर्फ नौकरी खोजने का ही प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि ये एक डिजिटल प्रोफेशनल पहचान बन चुका है। यहां पर छात्र अपनी स्किल्ड, एजुकेशन और उपलब्धियों को देखते हुए कंपनियों और प्रोफेशनल्स से जुड़ सकते हैं।
सबसे पहले तो ये समझते हैं कि एक लिंक्डइन प्रोफाइल क्यों जरूरी है ? Why LinkedIn Profile is Important :
दरअसल, कंपनियां उम्मीदवारों की ऑनलाइन प्रोफाइल्स को भी चेक करती हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को इंटर्नशिप और नौकरी के मौके मिलते हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से नेटवर्किंग से लेकर नई स्किल्स और कोर्स की जानकारी तक ये प्लेटफॉर्म जरूरी है। इसमें फ्री में आपको अपनी प्रोफेशनल पहचान बनाने का मौका मिलता है। नौकरी ढूंढने की दिशा में इसे आप पहला कदम भी मान सकते हैं।
कैसे बनाएं अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल ? How to make LinkedIn Profile :
- सबसे पहले LinkedIn की वेबसाइट या फिर ऐप पर जाएं
- अब अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से अकाउंट बनाएं।
- प्रोफाइल फोटो लगाएं, जो कि एकदम साफ और प्रोफेशनल हो। बहुत ज्यादा फिल्टर या कैजुएल तस्वीरों से बचें।
- अब आपको हेडलाइन लिखनी है, जो कि आपके नाम के नीचे दिखाई देती है। इसमें आप अपनी पढ़ाई, स्किल या फिर करियर इंट्रेस्ट लिख सकते हैं।
- अब About सेक्शन में जाकर अपना छोटा सा परिचय लिखें।
- अब Education और Skill जोडें। जैसे कि अपना स्कूल, कॉलेज, कोर्स और पासिंग ईयर को जरूर अपडेट करें।
- साथ ही आप Communication, MS Office, Video Editing, Graphic Design जैसी स्किल्स को भी ऐड करें।
- अब अपने Certificates और Projects को अपलोड करें। (अगर आपने कोई ऑनलाइन कोर्स किया है या फिर कोई प्रोजेक्ट बनाया है तो प्रोफाइल में जरूर ऐड करें। इससे प्रोफाइल स्ट्रॉन्ग होती है।
- छात्रों को एजुकेशन, करियर और स्किल्स से जुड़ी पोस्ट पढ़नी चाहिए और शेयर भी करनी चाहिए। इससे नेटवर्क बढ़ता है।
सिर्फ प्रोफाइल बनाना ही काफी नहीं
लिंक्डइन प्रोफाइल (LinkedIn Profile for Preshers) बनाना ही काफी नहीं है बल्कि इस अकाउंट पर एक्टिव भी रहना जरूरी है। छात्र ध्यान दें कि गलत जानकारी बिल्कुल न दें और प्रोफेशनल भाषा का इस्तेमाल करें। साथ ही नियमित रूप से प्रोफाइल को अपडेट करते रहें और बिना जरूरत के फेक स्किल्स न जोड़ें। करियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर छात्र 12वीं के बाद से ही LinkedIn पर एक्टिव हो जाएं तो फिर उन्हें भविष्य में नौकरी और इंटर्नशिप पाने में काफी फायदा मिल सकता है।
करियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर छात्र 12वीं के बाद से ही LinkedIn पर एक्टिव हो जाएं, तो उन्हें भविष्य में नौकरी और इंटर्नशिप पाने में काफी फायदा मिल सकता है।
