एजुकेशन

CHSE Odisha 12th Result 2026 Out: जारी हुआ ओडिशा प्लस टू का रिजल्ट, chseodisha.nic.in से करें 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड

CHSE Odisha 12th Result 2026 Out: सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉनफ्रेंस में कर दी गई है। छात्र chseodisha.nic.in पर एक्टिव लिंक से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CHSE Odisha 12th Result 2026 Out (Photo - AI)

CHSE Odisha 12th Result 2026 Out: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) ओडिशा ने आज यानी 20 मई 2026 को कक्षा 12वीं (Plus Two) बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिए गए हैं, जिसे छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस मे विद्यालय एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड द्वारा की गई। ओडिशा प्लस टू बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब chseodisha.nic.in और results.odisha.gov.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है।

कैसा रहा इस साल 12वीं का रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड द्वारा 18 फरवरी से 25 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। जारी रिजल्ट के अनुसार, इस साल साइंस में कुल 88.8 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। कॉमर्स में 88.7 प्रतिशत छात्रों ने और आर्ट्स में 84.5 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। इस तीनों स्ट्रीम का मिलाकर कुल पास प्रतिशत 85.85 रहा है।

कैसे करें ओडिशा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026?

स्टेप 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर जाएं

स्टेप 2 - वेबसाइट पर दिए गए Odisha 12th Result 2026 टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - रोल नंबर और पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - ओडिशा बोर्ड 12वीं का परिणाम 2026 डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।

स्टेप 5 - छात्र मार्कशीट का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

छात्रों को बता दें कि ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट एक प्रोविजनल मार्कशीट है। ओरिजनल मार्कशीट उन्हें उनके संबंधित स्कूल से मिलेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article