एजुकेशन

Children's Day Speech Ideas: बाल दिवस पर कक्षा 1 से लेकर 12 तक के लिए शानदार स्पीच, तालियों से गूंज उठेगा स्कूल

Children's Day Speech in Hindi: बाल दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में निबंध और स्पीच जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर हम आपके लिए शानदार स्पीच देने के लिए आइडिया लेकर आए हैं।

Image

Childrens Day Speech (Pixabay)

Childrens Day Speech Ideas: हर साल पूरे देश में 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सबसे पहले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर इसे मनाया गया था। पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था। उनका मानना था कि बच्चे आने वाला भविष्य हैं। बाल दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस मौके पर स्कूल में डांस, खेल, डिबेट और भाषण जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

बाल दिवस के मौके पर स्कूलों और कॉलेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ शानदार और आसान स्पीच लेकर आए हैं, जिसे याद कर आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज में सुना सकते हैं।

बाल दिवस पर स्पीच: Children's Day Speech

नमस्ते दोस्तों... आज हम बाल दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। ये दिन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि ये बच्चों के अधिकार और उनकी शिक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने का दिन है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। हमें बच्चों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए काम करना चाहिए। बच्चों को अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा।

बच्चों से बेहद प्यार करते थे नेहरु

आज हम बाल दिवस मना रहे हैं। ये दिन हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को समर्पित है। वे बच्चों से बेहद प्यार करते थे और मानते थे कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। हमें बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए हर बच्चे को शिक्षा और बराबरी का मौका देना चाहिए। आइये हम बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर काम करें।

नमस्ते आप सभी को।

आज बाल दिवस है और ये सिर्फ एक उत्सव ही नहीं बल्कि संदेश है कि हर बच्चे को समान अवसर, शिक्षा प्यार और सुरक्षा मिलनी चाहिए। हमें इस बात को याद रखना चाहिए कि बच्चे ही आने वाले कल के नेता हैं। हमें ये भी सोचना चाहिए कि हम अपने अंदर के बच्चे को कैसे जिंदा रखें कि वह जिज्ञासा, सीखने की ललक और मुस्कुराने का कारण बने।

बच्चों के लिए शानदार निबंध: Children's Day Speech for Kids

माननीय प्रधानाचार्य जी...

आज बाल दिवस के अवसर पर हम सब एकत्रित हुए हैं। ये दिन हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था और वे बच्चों को देश का भविष्य मानते थे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article