Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलते हैं जो इंसान को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। लेकिन, हाल ही में बांग्लादेश से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप दातों तले उंगलियां दबा लेंगे। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में यात्रियों की ऐसी बेबसी और लापरवाही दिखी है, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है।
कैमरे में कैद हुआ खतरनाक नजारा
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो वाकई में हद है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे रेलवे प्रशासन की भारी नाकामी बताया, तो कुछ ने इसे यात्रियों की मजबूरी करार दिया। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि यह ट्रेन का सफर है या कोई पोल डांसिंग का कॉम्पटीशन? लोग अपनी जान हथेली पर रखकर घूम रहे हैं। वहीं, एक अन्य ने लिखा कि अगर कोई एक इंसान भी खंभे से फिसला तो बड़ी अनहोनी हो सकती है। ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
