एजुकेशन

CGPSC Pre Result 2024: आने वाला है छत्तीसगढ़ पीसीएस प्री का रिजल्ट, जानें कब होगी मेन्स परीक्षा

Chhattisgarh PCS Pre Result 2024: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in और online.ecgpsconline.in पर होगी। छत्तीसगढ़ पीसीएस मेन्स परीक्षा की तारीख यहां देख सकते हैं।

Image

छत्तीसगढ़ पीसीएस का रिजल्ट जल्द होगा जारी

Photo : iStock

Chhattisgarh PCS Result 2024: छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट (CGPSC PCS Pre Result 2024) कभी भी जारी हो सकता है। इस परीक्षा के लिए आंसर की जारी हो चुकी है और आंसर की पर ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया भी बंद हो गई है।

छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 दिसंबर 2023 तक का समय मिला था। इस परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को हुआ और इसके लिए आंसर की 16 फरवरी को जारी की गई। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।

CGPSC Pre Result चेक करने का तरीका

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट online.ecgpsconline.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही Latest Updates के सेक्शन में जाना होगा।
  • रिजल्ट आने के बाद CGPSC Pre Result Link 2024 दिखाई देगा।
  • अगले पेज पर रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट देखने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

कब होगी मेन्स परीक्षा?

छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के लिए शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है। प्रीलिम्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। CGPSC की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, पीसीएस मेन्स परीक्षा का आयोजन 13 जून से 16 जून 2024 तक होगा। इसके लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी होगा।

242 पदों पर भर्तियां

छत्तीसगढ़ पीसीएस मेन्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। इसके बाद मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी। अंत में फाइनल रिजल्ट जारी होगा। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 242 पदों पर भर्तियां होनी हैं। कैंडिडेट्स रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in और online.ecgpsconline.in विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article