IIT Bombay CEED Result 2024: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे की तरफ से सीईईडी 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। टॉप डिजाइनिंग कोर्स में दाखिल के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट अब चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए CEED Exam की ऑफिशियल वेबसाइट - ceed.iitb.ac.in पर जाना होगा।
आईआईटी बॉम्बे की तरफ से कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन यानी CEED परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा 21 जनवरी 2024 को आयोजित हुई थी। अब रिजल्ट जारी हो गया है। स्कोरकार्ड चेक करने के आसान तरीका नीचे देख सकते हैं।
CEED 2024 Result ऐसे करें चेक
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर जाते ही Lates Notices का ऑप्शन दिखेगा।
स्टेप 3: अगले पेज पर CEED Entrance Exam 2024 Result Declared के लिंक पर जाएं।
स्टेप 4: अब मांगी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
स्टेप 5: लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 6: स्कोरकार्ड पीजीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
स्टेप 7: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
CEED Exam 2024 Result Declared यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
CEED Scorecard 11 मार्च तक करें डाउनलोड
आईआईटी बॉम्बे की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डिजाइनिंग कोर्स में दाखिल के लिए आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन यानी CEED परीक्षा का रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जारी नोटिस के तहत 11 मार्च 2024 तक ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव रहेगा। ऐसे में कैंडिडेट्स स्कोरकार्ड चेक करने के बाद प्रिंट जरूर रख लें।
