CCSU Meerut Admission 2026: मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों BA, BCom और BSc में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, UG कोर्स के लिए आवेदन फॉर्म आ गए हैं और इच्छुक छात्रों को आज से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और छात्र आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in करा सकते हैं।
सीसीएसयू प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार जो भी स्टूडेंट विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज एवं विश्वविद्यालय परिसर में एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन माध्यम से दोनों के लिए अलग-अलग पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो भी स्टूडेंट विश्वविद्यालय परिसर में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे ccsuniversity.ac.in पर जाकर एडमिशन 2026-27 पर campus admission portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
How to apply for CCSU Admission: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ccsuniversity.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद Campus Admission पर क्लिक करें और https://ccsuadmission.in/ पेज पर पहुंचें।
- यहां यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- इसके बाद कॉलेज एडमिशन के लिए पंजीकरण फॉर्म खोलकर भरें।
- समस्त शैक्षिक जानकारी भरने के बाद फीस सबमिट करें।
विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीए, बीकाम और बीएससी गणित, बायोलाजी, सांख्यिकी व कृषि में करीब 1.32 लाख सीटें हैं। छात्रों की संख्या के हिसाब से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की गिनती ना केवल प्रदेश बल्कि देश के बड़े विश्वविद्यालयों में होती है। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की व्यवस्था परिसर व कालेजों के लिए अलग-अलग जरूर कर दी है लेकिन विद्यार्थी एक ही पंजीकरण शुल्क में दोनों पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि BA, BCom और BSc जैसे कोर्स में प्रवेश मुख्य रूप से मेरिट के आधार पर दिया जाएगा, यानी 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों का चयन होगा। हालांकि कुछ विशेष कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है। आवेदन प्रक्रिया में छात्रों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद फॉर्म भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
CCSU Meerut History: सीसीएस मेरठ का इतिहास
CCSU देश के प्रमुख राज्य विश्वविद्यालयों में से एक है, जहां हर साल हजारों छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ( सीसीएस विश्वविद्यालय ), पूर्व में मेरठ विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था। यह भारत में स्थित एक सार्वजनिक राज्य विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1965 में हुई थी। बाद में इसका नाम बदलकर भारत के पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर इसका वर्तमान नाम कर दिया गया।
