एजुकेशन

CBSE की बड़ी लापरवाही! 'वेरिफिकेशन फेल' होने से दो-दो बार कट रहे पैसे, सोशल मीडिया पर फूटा छात्रों का गुस्सा

CBSE revaluation portal glitch : सीबीएसई ने कल यानी 20 मई को अपने री इवैल्यूएशन पोर्टल के दुरुस्त होने की बात कही थी। हालांकि इस अपडेट के तुरंत बाद से ही छात्र टेक्निकल बग के अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर करने लगे। आज दूसरे दिन भी छात्रों को पेमेंट गेटवे में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कुछ छात्रों ने इस परेशानी का समाधान भी बताया है।

Image

CBSE Revaluation Window

CBSE revaluation portal glitch: CBSE 12वीं का रिजल्ट आने के बाद अब री इवैल्यूएशन/रीचेकिंग विंडो (Answer Sheet Photocopy/Revaluation Window) में आ रही तकनीकी खामियों ने छात्रों को परेशान करके रख दिया है। बीते दिन बोर्ड ने खुद एक्स पर आकर इस बात की जानकारी दी थी कि पोर्टल को दुरुस्त कर दगिया है और छात्र बिना किसी परेशानी के चेक कर सकते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बोर्ड के 'दुरुस्त' वाले अपडेट के अगले दिन भी आज यानी 21 मई को छात्रों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सुबह से ही छात्र पेमेंट गेटवे पर तकनीकी खामियों का सामना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फूटा छात्रों का गुस्सा

बताते चलें कि छात्रों के बैंक खातों से री-इवैल्युएशन की फीस दो-दो बार कट जा रही है लेकन आधिकारिक पोर्टल पर पेमेंट स्टेटस फिर भी Verification Failed ही दिखा रहा है। कई परेशान छात्रों ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट्स शेयर कर सीबीएसई के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक छात्र ने लिखा कि पैसे दो बार कट गए और पोर्टल कह रहा है कि वेरिफिकेशन फेल। सीबीएसई की इस बड़ी लापरवाही की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा ?

CBSE के दावे पर सवालिया निशान

एक छात्र ने सीबीएसई के पोर्टल दुरुस्त वाले ट्वीट पर कहा कि मैंने पेमेंट करने की कई बार कोशिश की, लेकिन हर बार नाकाम रहा। क्या कोई प्रतिष्ठित संस्था इसी तरह के दावे करती है? कृपया कोई भी सार्वजनिक घोषणा करने से पहले तथ्यों की जांच (Fact Check) जरूर कर लें।

इस तकनीकी समस्या का सामना कर चुके एक छात्र ने अपने अन्य साथियों को न घबराने की सलाह दी है। छात्र ने अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि अगर आपके खाते से पैसे कट गए हैं और स्टेटस फेल दिखा रहा है तो भूलकर भी दोबारा पेमेंट न करें। मेरी समस्या 24 घंटे बाद हल हो गई और स्टेटस भी अपने आप अपडेट हो गया।

CBSE ने दी चेतावनी

बताते चलें कि CBSE के आधिकारिक पोर्टल पर भी ये निर्देश साफ लिखा है कि ट्रांजेक्शन फेल होने पर 24 घंटे का इंतजार करें लेकिन परीक्षा परिणामों के बाद पहले से ही तनाव झेल रहे छात्रों के लिए ये तकनीकी गड़बड़ी नया सिरदर्द बन चुकी है। अब देखना ये होगा कि सीबीएसई इस नए टेक्निकल बग को कब तक ठीक करता है।

इससे पहले सीबीएसई ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि पोर्टल को दुरुस्त कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों के चेहरे खिल उठे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article