एजुकेशन

CBSE Revaluation/Rechecking Window: आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए विंडो दुरुस्त, कुछ घंटों में लाखों आवेदन

सीबीएसई ने रीइवैल्युएशन और रीचेकिंग विंडो को लेकर अपडेट जारी किया है। पोर्टल खुलने के मात्र 3 घंटों के भीतर ही 20 मई 2026 शाम 7:30 बजे तक कुल 1,27,146 आवेदन मिल चुके हैं। इसके तहत कुल 3,87,399 आंसर शीट्स की स्कैन कॉपियों के लिए सफलतापूर्वक अनुरोध दर्ज किया गया है।

Image

CBSE

CBSE Revaluation/Rechecking Window: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की आंसर शीट्स की स्कैन की गई कॉपियां (Scanned Copies) प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है। तकनीकी समस्याओं के बाद अब छात्र बिना किसी परेशानी के अपने आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर पा रहे हैं।

अब तक मिले इतने आवेदन

पोर्टल खुलने के मात्र 3 घंटों के भीतर ही 20 मई 2026 शाम 7:30 बजे तक कुल 1,27,146 आवेदन मिल चुके हैं। इसके तहत कुल 3,87,399 आंसर शीट्स की स्कैन कॉपियों के लिए सफलतापूर्वक अनुरोध दर्ज किया गया है।

छात्र यहां तक सकते हैं आवेदन

छात्र इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधिकारिक पोर्टल pvr.cbseit.in/pvr/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इस बीच अचानक बढ़े ट्रैफिक के चलते कुछ यूजर्स को पेमेंट स्टेटस अपडेट होने में मामली देरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बोर्ड ने छात्रों को सलाद ही है कि वे जल्दबाजी में बार-बार प्रयास या फिर डुप्लीकेट अनुरोध न जमा करें। बोर्ड ने इस प्रोसेस के दौरान धैर्य बनाए रखने के लिए सभी छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों का आभार व्यक्त किया है।

पोर्टल में आई तकनीकी समस्या

बता दें कि इससे पहले कक्षा 12 की आंसर शीट्स की स्कैन की हुई कॉपियां प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल में तकनीकी समस्याएं आ रही थीं, जिसके बाद एक आधिकारिक सर्कुलर में, बोर्ड ने संबंधित पक्षों को सूचित किया कि जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं को देखने के लिए अनुरोध जमा करने की ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में फिलहाल तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। CBSE ने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम इस समस्या को हल करने पर काम कर रही है और उम्मीद है कि बुधवार को दोपहर 2 बजे तक आवेदन सुविधा फिर से शुरू हो जाएगी।

सर्कुलर में कहा गया था कि सभी संबंधित पक्षों को सूचित किया जाता है कि कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की हुई प्रतियां प्राप्त करने के लिए अनुरोध जमा करने के ऑनलाइन आवेदन में फिलहाल तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। बोर्ड ने आगे कहा कि विशेषज्ञों की एक टीम इस समस्या को देख रही है, और उम्मीद है कि आज दोपहर 2:00 बजे तक आवेदन शुरू हो जाएगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article