एजुकेशन

CBSE के Question Paper पर क्यों होता है QR कोड? जानें क्या है इसका असली काम

CBSE QR Code: अगर आपने हाल के वर्षों में Central Board of Secondary Education (CBSE) की बोर्ड परीक्षा दी है, तो आपने प्रश्न पत्र पर CBSE QR Code जरूर देखा होगा। कई छात्रों को लगता है कि यह कोड केवल औपचारिकता के तौर पर लगाया जाता है, लेकिन वास्तव में इसका उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाना है। हालांकि इस समय ये किसी अन्य वजह से Viral है

Image

CBSE QR Code News

CBSE QR Code: अगर आपने हाल के वर्षों में Central Board of Secondary Education (CBSE) की बोर्ड परीक्षा दी है, तो आपने प्रश्न पत्र पर CBSE QR Code कोड जरूर देखा होगा। कई छात्रों को लगता होगा कि CBSE QR Code केवल औपचारिकता यानी फॉर्मेलिटी होगी, लेकिन वास्तव में इसका उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाना है। CBSE QR Code की मदद से बोर्ड किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी, जैसे पेपर लीक या अनधिकृत (Unauthorized) फोटो वायरल होने की स्थिति में प्रश्न पत्र को आसानी से ट्रैक कर सकता है। हालांकि इस समय ये किसी अन्य वजह से Viral है

CBSE QR Code का इस्तेमाल कब शुरू हुआ

CBSE ने प्रश्नपत्रों पर QR कोड लगाने की व्यवस्था वर्ष 2018 से लागू की थी। इसका मकसद परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा को मजबूत करना और प्रत्येक प्रश्न पत्र की पहचान सुनिश्चित करना था। इस कोड में एन्क्रिप्टेड यानी सुरक्षित जानकारी दर्ज होती है, जैसे परीक्षा केंद्र से जुड़ा डेटा और प्रश्न पत्र का सेट नंबर। इससे यदि कहीं से पेपर लीक होने की खबर सामने आती है, तो बोर्ड यह पता लगा सकता है कि वह किस केंद्र से संबंधित है।

QR कोड से कैसे रखी जाती है परीक्षा पर नजर

QR कोड का उपयोग सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे परीक्षा से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती हैं। जब परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को प्रश्न पत्र बांटे जाते हैं, तो उस समय CBSE QR Code Scan करके यह जानकारी दर्ज की जा सकती है कि किस विषय की परीक्षा में कितने विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा सकता है कि कुल कितने प्रश्न पत्र प्रिंट किए गए और उनमें से कितने उपयोग में आए।

QR कोड स्कैन करने पर खुला गाने का वीडियो

अब रही बात हाल ही में CBSE QR Code News में क्यों है या क्यों Viral हो रहा है। बता दें, 9 मार्च को आयोजित कक्षा 12वीं के गणित के पेपर के दौरान एक दिलचस्प घटना सामने आई। कुछ छात्रों ने दावा किया कि जब उन्होंने प्रश्न पत्र पर मौजूद QR कोड स्कैन किया, तो एक फेमस गाना Never Gonna Give You Up नाम के म्यूजिक वीडियो चलने लगा। कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर पूरा वीडियो बनाकर डाला है। इस मामले के सामने आने के बाद CBSE ने स्पष्ट किया कि इस घटना से परीक्षा की पारदर्शिता या विश्वसनीयता पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article