Btech Computer Science Admission Good or not: कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट्स की डिमांड लगभग हर इंडस्ट्री में है - IT, स्टार्टअप्स, फिनटेक, हेल्थटेक, ई-कॉमर्स, AI स्टार्टअप्स इत्यादि। इसलिए इसे मानने में कोई शक नहीं कि यहां हाई डिमांड और शानदार करियर ऑप्शन्स मिल सकते हैं। आइये जानें किन पदों पर मिलता है मौका, सैलरी और ग्रोथ, और स्कोप के बारे में
सबसे पहले बात सैलरी की...CSE वालों के लिए शुरुआती पैकेज भी बाकी ब्रांच से बेहतर होता है और स्किल बढ़ने के साथ सैलरी बहुत तेज़ी से ग्रो करती है। अगर आप अच्छे कॉलेज से हैं और स्किल्ड हैं, तो हाई पैकेज मिलना तय है।
Software Developer / Engineer, Data Scientist / Data Analyst, AI & Machine Learning Engineer, Cyber Security Specialist, Cloud Engineer, Product Engineer इत्यादि
कंप्यूटर साइंस की डिग्री आपको सिर्फ इंडिया तक सीमित नहीं रखती। आप चाहें तो MNCs, रिमोट जॉब्स या विदेश में भी काम कर सकते हैं। कई कॉलेज ऐसा प्लेसमेंट देते हैं, जहां से आप दूसरे व अच्छे देश की ओर रुख कर सकते हैं।
AI, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी जैसी टेक्नोलॉजी आगे और तेजी से बढ़ेंगी। CSE लेने का मतलब है आप आने वाले 10–20 साल के ट्रेंड के साथ चल रहे हैं।
नहीं, आपको इन सवालों के बारे में एक बार सोचने की जरूरत है: क्या आपको कोडिंग पसंद है? लॉजिक, मैथ्स या प्रॉब्लम सॉल्विंग में इंटरेस्ट है? सिर्फ “पैकेज” देखकर ब्रांच ले रहे हैं या इंट्रेस्ट है? कंप्यूटर के सामने लंबे समय बैठना पसंद है या नहीं? क्या ब्रांच चुनने में जल्दवाजी कर रहे हैं या दूसरे ब्रांच के बारे में अधिक सफलता पा सकते हैं।
आपको मेहनत सभी ब्रांच में करनी होगी। अगर आप खुद पर भरोसा रखते हैं, तो लिए गए निर्णय को भी सही साबित किया जा सकता है। रही बात कंप्यूटर साइंस की तो इसमें BTech करना सही फैसला साबित हो सकता है। आप सिर्फ ट्रेंड न देखें अपने इंटरेस्ट और स्किल के हिसाब से भी फैसला लें।