CBSE 12th Re Evaluation Result 2026 Declared On cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं रीवैल्युएशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CBSE 12th Re Evaluation Result 2026 खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 रीवैल्युएशन और वेरिफिकेशन का रिजल्ट जारी करना शुरू कर (CBSE 12th Re Evaluation Result) दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। CBSE के अनुसार अब तक पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन के लिए आवेदन करने वाले लगभग 87 प्रतिशत छात्रों के मामलों का निपटारा कर दिया गया है। बचे हुए छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है उनका भी नतीजे का ऐलान कुछ दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा।
जिन छात्रों के अंकों में बदलाव हुआ है, वे अपनी अपडेटेड मार्कशीट डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं। बाकी छात्रों के परिणाम भी जल्द ही चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में काम किया गया। इस दौरान डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन, IIT कानपुर और IIT मद्रास के विशेषज्ञों ने भी सहयोग दिया।
CBSE 12th Re Evaluation Result 2026: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE 12th Re Evaluation Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CBSE 12th Re Evaluation Result 2026: नो चेंज वाले देख सकते हैं आंसर शीट
CBSE ने यह भी बताया कि जिन छात्रों के आवेदन पर “नो चेंज” (No Change) का परिणाम आया है, उन्हें यदि आवश्यकता हो तो अपने उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण करने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए अलग से कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
CBSE Re Evaluation Result: सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें। सभी आधिकारिक जानकारी केवल CBSE के अधिकृत माध्यमों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए ही प्राप्त करें। किसी भी सहायता या शिकायत के लिए छात्र CBSE के क्षेत्रीय कार्यालयों और हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
