CBSE Class 12 Physics Board Exam 2025 Analysis in Hindi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 21 फरवरी को कक्षा 12 भौतिकी का पेपर आयोजित किया। छात्रों की प्रतिक्रिया के अनुसार, यहां एनालिसिस कॉपी तैयार की गई है। CBSE 12वीं भौतिकी के पेपर के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों ने पेपर का विश्लेषण आसान से लेकर मध्यम रूप से कठिन बताया। छात्रों से की गई बातचीत के आधार पर ये पाया गया कि 12वीं भौतिकी के प्रश्नपत्र में संख्यात्मक भाग थोड़ा मुश्किल था लेकिन CBSE 12वीं भौतिकी के पेपर का पैटर्न पिछले वर्षों की तरह ही था।
ज्यादातर छात्रों की शुरुआती प्रतिक्रिया से पता चला कि प्रश्नपत्र संतुलित था, यानी न ज्यादा कठिन न ज्यादा आसान, लेकिन इनमें से कई छात्रों ने इसे मॉडरेट बताया।
Subject matter expert ने क्या कहा
विषय विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा अच्छी तरह से संरचित थी, जिसमें सभी विषयों को संतुलित तरीके से कवर किया गया था। प्रश्न पत्र में सैद्धांतिक और संख्यात्मक प्रश्नों (theoretical and numerical questions) का मिश्रण शामिल था, जो छात्रों की वैचारिक समझ और अनुप्रयोग कौशल दोनों का आकलन करने के लिए डिजाइन किया गया था।
केस-आधारित और अभिकथन-तर्क (case-based and assertion-reasoning questions) सवालों को थोड़ा मुश्किल बताया गया, ज्यादातर छात्रों ने इसे भी मॉडरेट बताया। हालांकि, सबसे अच्छी बात रही कि सीबीएसई कक्षा 12वीं भौतिकी के पेपर में सभी प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से ही थे, और इनका पैटर्न भी अच्छा था।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025
Central Board of Secondary Education (CBSE) की तरफ से आज कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए फिजिक्स पेपर का आयोजन किया गया। सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in है, रिजल्ट देखने के लिए भी आपको इसी साइट पर जाना होगा। पेपर का आयोजन 10:30 AM - 1:30 PM किया गया। फिजिक्स के पेपर में MCQs, छोटे व लंबे सवाल पूछे गए। पेपर कुल 70 अंकों का था।
अब कौन सा होगा पेपर
CBSE कल 22 फरवरी को बिजनेस स्टडीज व बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का आयोजन करेगी।
