एजुकेशन

CBSE Class 10th, 12th Admit Card 2026: कब जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड, इस दिन से परीक्षाएं

CBSE Class 10th, 12th Admit Card 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन फरवरी के पहले सप्ताह तक कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

Image

CBSE Class 10th, 12th Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड

CBSE Class 10th, 12th Admit Card 202 : सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी (CBSE Class 10th Admit Card) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड 19 जनवरी को जारी किया जा चुका है।

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: कब जारी होगा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड

बीते वर्ष बोर्ड ने 3 फरवरी, 2025 को कक्षा 10 और 12 की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए थे। ऐसे में पिछले रुझानों के आधार उम्मीद है कि प्रवेश पत्र 10 फरवरी, 2026 से पहले जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र या स्कूल नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th 12th Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CBSE Class 10th 12th Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रोल नंबर
  4. डेट ऑफ बर्थ
  5. परीक्षा का नाम
  6. परीक्षा की तारीख
  7. परीक्षा का समय
  8. परीक्षा केंद्र का नाम
  9. परीक्षा केंद्र का पता
  10. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

CBSE Class 10 Admit Card 2026: इस दिन से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं

बता दें सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें और अपने स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापक से संपर्क करें।

CBSE Class 10, 12 Admit Card 2026 एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में छात्रों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ स्कूल की आईडी लेकर जाना ना भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article