CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 (CBSE Admit Card 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE 10th, 12th Exam 2023: इस तारीख से परीक्षा शुरू
सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक किया जाएगा। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक चलेगी। चूंकि, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब केवल दो हफ्ते ही बचे हैं, ऐसे में एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।
CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: कब तक आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि स्टूडेंट्स को बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जानें की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दिए दिशानिर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।
How to download CBSE 10th, 12th Admit Card 2023
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें औऱ सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टूडेंट्स सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
बीते साल कोविड 19 महामारी की वजह से परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। हालांकि, इस साल परीक्षा केवल एक बार ही होगी और परीक्षा में पूरे सिलेबस से सवाल पूछे जाएंगे। ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
