एजुकेशन

CBSE Class 10 Maths Sample Paper 2023: सीबीएसई 10वीं मैथ्स एग्जाम में चाहिए अच्छे नंबर तो यहां से डाउनलोड करें सैंपल पेपर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 3, 2022, 04:10 PM IST

CBSE Class 10 Maths Sample Paper 2023: सीबीएसई 10वीं परीक्षा की तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह अभी से ही 10वीं की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से मैथ्स विषय का सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

सीबीएससी एग्जाम 2023

Photo : iStock

CBSE Class 10 Maths Sample Paper 2023 with Solutions and PDF: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी में शुरू होने की पूरी संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की डेटशीट नहीं जारी की है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा डेट शीट कभी भी जारी की जा सकती है। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से परीक्षा की तारीख चेक कर सकेंगे।

CBSE 10th Maths Exam 2023: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न

सीबीएसई 10वीं एग्जाम पैटर्न की बात करें तो पेपर में कुल 5 सेक्शन होंगे। पहले सेक्शन में 1 अंक के 20 सवाल, दूसरे सेक्शन में 2 अंक के 5 सवाल, तीसरे सेक्शन में 3 अंक के 6 सवाल, चौथे सेक्शन में 5 अंक के 4 सवाल और आखिरी सेक्शन में 4 अंक के 3 सवाल होंगे। इस सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे को समय दिया जाएगा।

CBSE Class 10th Exam 2023: न करें देरी

चूंकि, परीक्षा की तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह अभी से ही 10वीं की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है सैंपल पेपर हल करना। कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सीबीएसई 10वीं सैंपल पेपर 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके आलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download CBSE Class 10th Maths Sample Paper 2022 - 23: ऐसे डाउनलोड करें सैंपल पेपर

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर Sample Question Paper के टैब पर जाएं और SQP 2022-23 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Class X पर जाएं और Maths विषय पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने सैंपल पेपर का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

CBSE 10th Board Exam 2023: एक बार होगी परीक्षा

देश भर में बढ़ते कोविड 19 महामारी की वजह से बीते साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। हालांकि, सीबीएसई 10वीं की परीक्षा अब एक बार ही होगी। सीबीएसई 10वीं एग्जाम 2023 से जुड़े किसी भी अपडेट्स के लिए यहां ओर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article