एजुकेशन

CBSE Class 12 Sample Paper 2026: बोर्ड परीक्षा में चाहिए शानदार स्कोर? सीबीएसई की वेबसाइट करें सैंपल पेपर डाउनलोड

CBSE 12th Sample Paper 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे कक्षा 12वीं के छात्र बोर्ड द्वारा जारी सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। इससे न केवल उन्हें परीक्षा के पैटर्न के बारे में बल्कि मार्किंग स्कीम के बारे में जानकारी मिलेगी।

Image

सीबीएसई की वेबसाइट करें सैंपल पेपर डाउनलोड (Photo- Canva)

CBSE 12th Sample Paper 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से होगा। परीक्षा में अब दिन कम बाकी रह गए हैं। ऐसे में परीक्षा की तैयारी बच्चों जोरों से कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में छात्रों की सहायता करने के लिए हर साल सीबीएसई द्वारा सैंपल पेपर जारी किए जाते हैं। उसी प्रकार इस साल भी सैंपल पेपर पहले ही जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल पेपर सबसे महत्वपूर्ण संसाधनों में से एक है। सैंपल पेपर से न केवल परीक्षा के पैटर्न का बल्कि मार्किंग स्कीम के बारे में जानने में भी सहायता मिलती है। इसके साथ ही सैंपल पेपर (CBSE Sample Paper 2026) हल करने से परीक्षा की तैयारी और बेहतर भी हो पाती है, इससे उन्हें पता लगता है कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं।

17 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से अपने विषय के अनुसार, सैंपल पेपर 2026 (Sample Paper 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड द्वारा जारी सैंपल पेपर के डायरेक्ट लिंक इस लेख में भी दिए गए हैं, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी में इसे शामिल कर सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 12 सैंपल पेपर 2026 कैसे करें डाउनलोड?

  • कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
  • मेन वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको 'बोर्ड एग्जामिनेशन सेक्शन' पर क्लिक करें।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको सैंपल पेपर का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर आपको क्लिक करना है।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रिन पर 'सैंपल पेपर 2025-26' का लिंक मिलेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद कक्षा 12 पर क्लिक करें और अपने विषय के अनुसार अपना सैंपल पेपर डाउनलोड करें।

सीबीएसई 12वीं सैंपल पेपर डाउनलोड करें

801 RETAIL
SQP | MS
802 INFORMATION TECHNOLOGY
SQP | MS
803 WEB APPLICATION
SQP | MS
804 AUTOMOTIVE
SQP | MS
805 FINANCIAL MARKET MANAGEMENT
SQP | MS
806 TOURISM
SQP | MS
807 BEAUTY AND WELLNESS
SQP | MS
808 AGRICULTURE
SQP | MS
809 FOOD PRODUCTION
SQP | MS
810 FRONT OFFICE OPERATIONS
SQP | MS
811 BANKING
SQP | MS
812 MARKETING
SQP | MS
813 HEALTH CARE
SQP | MS
814 INSURANCE
SQP | MS
816 HORTICULTURE
SQP | MS
817 TYPOGRAPHY & COMPUTER APPLICATION
SQP | MS
818 GEOSPATIAL TECHNOLOGY
SQP | MS
819 ELECTRICAL TECHNOLOGY
SQP | MS
820 ELECTRONICS TECHNOLOGY
SQP | MS
821 MULTI MEDIA
SQP | MS
822 TAXATION
SQP | MS
823 COST ACCOUNTING
SQP | MS
824 OFFICE PROCEDURES & PRACTICES
SQP | MS
825 SHORTHAND(ENGLISH)
SQP | MS
826 SHORTHAND(HINDI)
SQP | MS
827 AIR-CONDITIONING & REFRIGERATION
SQP | MS
828 MEDICAL DIAGNOSITCS
SQP | MS
829 TEXTILE DESIGN
SQP | MS
830 DESIGN
SQP | MS
831 SALESMANSHIP
SQP | MS
833 BUSINESS ADMINISTRATION
SQP | MS
834 FOOD NUTRITION & DIETETICS
SQP | MS
835 MASS MEDIA STUDIES
SQP | MS
836 LIBRARY & INFORMATION SCIENCE
SQP | MS
837 FASHION STUDIES
SQP | MS
841 YOGA
SQP | MS
842 EARLY CHILDHOOD CARE & EDUCATION
SQP | MS
843 ARTIFICIAL INTELLIGENCE
SQP | MS
844 DATA SCIENCE
SQP | MS
845 PHYSICAL ACTIVITY TRAINER
SQP | MS
847 ELECTRONICS & HARDWARE
SQP | MS
848 Design Thinking & Innovation
SQP | MS

सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा कब है?

सीबीएसई द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से किया जाएगा और इसका समापन 11 मार्च 2026 को होगा। बता दें कि पराक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसमें पहले शिफ्ट सुबह 12.30 और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.30 बजे की की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article