एजुकेशन

CBSE Class 10 Sample Paper 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में चाहिए 90% से ज्यादा अंक? लेटेस्ट सैंपल पेपर्स से ऐसे करें तैयारी

CBSE 10th Sample Paper 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे कक्षा 10वीं के छात्र बोर्ड द्वारा जारी सैंपल पेपर अपनी तैयारी में जरूर शामिल करें। इससे उन्हें परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के साथ परीक्षा के पैटर्न और मार्किंग स्कीम के बारे में जानने को मिलेगा। यह उनकी तैयारी में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Image

सीबीएसई सैंंपल पेपर से करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी

CBSE 10th Sample Paper 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी बच्चों जोरों से कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सीबीएसई द्वारा जारी किए जाने वाले सैंपल पेपर सबसे महत्वपूर्ण संसाधनों में से एक है। सैंपल पेपर से न केवल परीक्षा के पैटर्न का बल्कि मार्किंग स्कीम के बारे में जानने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही सैंपल पेपर (CBSE Sample Paper 2026) हल करने से परीक्षा की तैयारी और बेहतर भी हो पाती है, इससे उन्हें पता लगता है कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं।

17 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से अपने विषय के अनुसार, सैंपल पेपर 2026 (Sample Paper 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड द्वारा जारी सैंपल पेपर के डायरेक्ट लिंक इस लेख में भी दिए गए हैं, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी में इसे शामिल कर सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 10 सैंपल पेपर 2026 कैसे करें डाउनलोड?

  1. कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए बोर्ड एग्जामिनेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इस पर क्लिक करने के बाद आपको सैंपल पेपर का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  4. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 'सैंपल पेपर 2025 26' का लिंक मिलेगा।
  5. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद कक्षा 10 पर क्लिक करें और अपने विषय के अनुसार अपना सैंपल पेपर डाउनलोड करें।

सीबीएसई 10वीं सैंपल पेपर डाउनलोड करें

401-RETAIL
SQP | MS
402-INFORMATION TECHNOLOGY
SQP | MS
403-SECURITY
SQP | MS
404-AUTOMOTIVE
SQP | MS
405-INTRODUCTION TO FINANCIAL MARKETS
SQP | MS
406-INTRODUCTION TO TOURISM
SQP | MS
407-BEAUTY AND WELLNESS
SQP | MS
408-AGRICULTURE
SQP | MS
409-FOOD PRODUCTION
SQP | MS
410-FRONT OFFICE OPERATIONS
SQP | MS
411-BANKING & INSURANCE
SQP | MS
412-MARKETING & SALES
SQP | MS
413-HEALTH CARE
SQP | MS
414-APPAREL
SQP | MS
415-MULTI MEDIA
SQP | MS
416-MULTI SKILL FOUNDATION COURSE
SQP | MS
417-ARTIFICIAL INTELLIGENCE
SQP | MS
418-PHYSICAL ACTIVITY TRAINER
SQP | MS
419-DATA SCIENCE
SQP | MS
420-ELECTRONICS & HARDWARE
SQP | MS
421-BioTechnology
SQP | MS
422-DESIGN THINKING & INNOVATION
SQP | MS

CBSE 10th Board Exam कब है?

सीबीएसई द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो जाएगी। परीक्षा सुबह 10.30 और दोपहर 1.30 बजे की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article