एजुकेशन

CBSE 12th Geography Paper: पेपर में होंगे 30 सवाल, जानें कितने MCQs, देखें सीबीएसई 12वीं जियोग्राफी का सैंपल पेपर

CBSE Board 12th Geography Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, 29 फरवरी 2024 को 12वीं कक्षा के लिए जियोग्राफी का पेपर होगा। 12वीं जियोग्राफी के पेपर को कुल 5 सेक्शन में बांटा गया है। सेक्शन वाइज मार्किंग की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

CBSE 12वीं जियोग्राफी का पेपर देखें

Photo : iStock

CBSE Board 12th Geography Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, 29 फरवरी 2024 को 12वीं कक्षा के लिए जियोग्राफी का पेपर होगा। ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वो सैंपल पेपर को ध्यान से जरूर देख लें। यहां बोर्ड परीक्षा के लिए पेपर पैटर्न और मार्किंग स्कीम की डिटेल्स देख सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से छात्रों की मदद के लिए हर सब्जेक्ट का सैंपल पेपर जारी किया गया है। CBSE की Academic Website - cbseacademic.nic.in पर सब्जेक्ट वाइज एग्जाम पेपर देख सकते हैं। कक्षा 12वीं के जियोग्राफी का पेपर कैसा होगा आसान भाषा में यहां देख सकते हैं।

CBSE 12th Geography का सैंपल पेपर

सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी सैंपल पेपर के अनुसार, जियोग्राफी का पेपर कुल 5 सेक्शन में बंटा होगा। इसमें कुल 30 सवाल होंगे। सवालों को बहुविकल्पीय, शॉर्ट आंसर क्वेश्चन और लॉन्ग आंसर क्वेश्चन में बांटा गया है। सेक्शन वाइज मार्किंग स्कीम यहां देख सकते हैं-

सेक्शन A: सीबीएसई 12वीं जियोग्राफी पेपर का पहला सेक्शन बहुविकल्पीय सवालों (MCQs Question) का होगा। इसमें कुल 17 सवाल होंगे। हर एक सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। ऐसे में सेक्शन A कुल 17 अंकों के लिए होगा।

सेक्शन B: 12वीं जियोग्राफी में दूसरा सेक्शन Source Based सवालों पर आधारित होगा। इसमें कुल दो सवाल पूछे जाएंगे। इसमें पैसेज दिया गया होगा। पैसेज को पढ़कर उसमें से पूछे गए सवालों का जवाब देना होगा। बता दें हर एक सवाल के लिए 3 अंक निर्धारित है। ऐसे में यह सेक्शन कुल 6 अंकों के लिए होगा।

सेक्शन C: CBSE 12th जियोग्राफी में तीसरा सेक्शन शॉर्ट आंसर टाइप क्वेश्चन के लिए होगा। इसमें कुल 4 सवाल होंगे। हर एक सवाल के लिए 3 अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरा पेपर 12 अंकों के लिए होगा। इस सेक्शन में हर सवाल का जवाब 80 से 100 शब्दों के बीच में देना होगा।

सेक्शन D: जारी सैंपल पेपर के अनुसार, जियोग्राफी के पेपर में चौथा सेक्शन लॉन्ग आंसर के लिए होगा। इसमें कुल 5 सवाल होंगे और हर एक सवाल के लिए 5 अंक निर्धारित है। यह पूरा सेक्शन कुल 25 अंकों के लिए होगा। इस सेक्शन में 120 से 150 शब्दों का आंसर लिखना होगा।

सेक्शन E: जियोग्राफी के पेपर का आखिरी सेक्शन मैप बेस्ड सवालों पर होगा। इसमें कुल 2 सवाल होंगे और हर एक सवाल के लिए 5 अंक निर्धारित है। बता दें कि इस सेक्शन में सवालों का जवाब पेपर में मिलने वाले मैप से देख के देना होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article