एजुकेशन

CBSE 10th Math Sample Paper: सीबीएसई 10वीं मैथ्स के पेपर में होंगे 38 सवाल, जानें मार्किंग सिस्टम, देखें सैंपल पेपर

CBSE Board 10th Math Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 11 मार्च 2024 को मैथ्स की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबर 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 5 सेक्शन में सवाल आएंगे। 10वीं मैथ्स का सैंपल पेपर यहां देख सकते हैं।

Image

CBSE 10वीं मैथ्स की परीक्षा

Photo : iStock

CBSE Board 10th Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं जल्द खत्म होने वाली हैं। ऐसे में 11 मार्च 2024 को सीबीएसई बोर्ड 10वीं की मैथ्स की परीक्षा है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र एक बार सैंपल पेपर जरूर देख लें। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से छात्रों की मदद के लिए सब्जेक्ट वाइज सैंपल पेपर जारी किया गया है। यहां मैथ्य का पेपर और सेक्शन वाइज मार्किंग स्किम देख सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी सैंपल पेपर के अनुसार, CBSE Board 10th Math का पेपर कुल 5 सेक्शन में आएगा। इसमें बहुविकल्पीय, शॉर्ट आंसर क्वेश्चन और लॉन्ग आंसर क्वेश्चन मिलाकर कुल 38 सवाल पूछे जाएंगे। आइए सैंपल पेपर को आसान भाषा में समझते हैं।

CBSE 10th Math Sample Paper: जानें कैसा होगा पेपर

सेक्शन A: सीबीएसई बोर्ड 10वीं मैथ्स के पेपर में पहला सेक्शन बहुविकल्पीय सवालों का होगा। इसमें कुल 20 सवाल पूछे जाएंगे। हर एक सवाल के लिए कुल 1 अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरा सेक्शन 20 अंकों का होगा।

सेक्शन B: दूसरे सेक्शन में कुल 5 सवाल होंगे। इनका जवाब शॉर्ट आंसर मोड में देना होगा। इसमें हर सवाल के लिए 2 अंक तय है। इस सेक्शन से 10 अंक निर्धारित है।

सेक्शन C: सीबीएसई बोर्ड 10वीं मैथ्स पेपर के तीसरे सेक्शन में कुल 6 सवाल होंगे। हर एक सवाल 3 अंकों का होगा। इसमें भी शॉर्ट आंसर देना होगा। यह पूरा सेक्शन 18 अंकों का होगा।

सेक्शन D: चौथे सेक्शन में कुल चार सवाल पूछे जाते हैं। इसमें हर एक सवाल का जवाब लॉन्ग आंसर मोड में देना होगा। हर सवाल के लिए 5 अंक निर्धारित है। यब पूरा सेक्शन 20 अंकों का होता है।

सेक्शन E: लास्ट में केस बेस्ड सवालों का सेक्शन होगा। इस सेक्शन में 3 सवाल होंगे। हर सवाल के लिए चार अंक मिलेगा। इस तरह यह सेक्शन 12 अंकों का होगा। बता दें कि कुल मिलाकर मैथ्स का पेपर 80 अंकों का होगा। इसके लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article