CBSE Board 10th English Exam Tips: सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड के अंग्रेजी लिटरेचर विषय की परीक्षा होने वाली है। ऐसे में अगर आप CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड के अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो एग्जाम के लिए टिप्स यहां देख सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं इंग्लिश का पेपर कैसे लिखना है इसका तरीका यहां जान सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं कल यानी 15 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है।
CBSE 10th English Exam Pattern: कैसे होगी परीक्षा?
CBSE बोर्ड की तरफ से जारी सैंपल पेपर के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कुल 80 अंकों की होती है। प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं। एक्सपेरिमेंट प्रश्न पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है।
CBSE Board 10th English Tips: एग्जाम के लिए टिप्स
- बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पहले सिलेबस को एक बार अच्छी तरह समझ लें।
- महत्वपूर्ण टॉपिक्स को प्राथमिकता दें। साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करके महत्वपूर्ण टॉपिक्स को समझें।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने से प्रश्नों के फॉर्मेट समझने और परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित सवालों को पहचानने में मदद मिलेगी।
- पेपर में कोशिश करें कि सबसे पहले जो अच्छे से आता है उसे ही लिखें।
- Passage के आधार पर पूछे जाने वाले सवालों को अच्छे से पैसेज पढ़ने के बाद ही लिखें।
- ग्रामर का खास ध्यान रखें। बता दें कि पेपर में 30 अंकों का राइटिंग और ग्रामर सेक्शन होने वाला है।
CBSE Board 10th Exam Paper Writing Tips
इंग्लिश लिटरेचर परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना जरूरी होता है ताकि आप निर्धारित समय में सभी प्रश्नों का उत्तर लिख सकें। इसके अलवा बार-बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स को समझने में मदद मिलेगी और गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा।
