एजुकेशन

CBSE 12th Revaluation 2026: दूर हुई रिवैल्यूएशन लिंक खुलने की समस्या, इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

CBSE Revaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12 के छात्रों के लिए परिणाम के बाद Post Result Facilities शुरू कर दी हैं। छात्र अब आसानी से रिवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Image

दूर हुई रिवैल्यूएशन लिंक खुलने की समस्या, इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन (image - chatgpt)

CBSE 12th Revaluation 2026 Link Active: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12 के छात्रों के लिए परिणाम के बाद Post Result Facilities शुरू कर दी हैं। छात्र अब आसानी से रिवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए इच्छुक छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। बता दें, पिछले दो दिनों से इसमें तकनीकी समस्याएं आ रही थीं, कभी CBSE 12th Revaluation 2026 Link पेज पर दिख रहा था, तो कभी गायब हो जाता था। यही नहीं, छात्रों ने सोशल मीडिया पर यह भी कहा कि CBSE 12th Revaluation 2026 Link पर क्लिक करने से प्रोसेस नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से छात्र परेशान हो रहे थे। लेकिन बोर्ड ने छात्रों की इस शिकायत को दूर कर दिया है। जानें कैसे करें अप्लाई

बोर्ड ने जांची गई कॉपियों की फोटोकॉपी प्राप्त करने की लागत 700 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दी है। सत्यापन शुल्क भी 500 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है।

CBSE 12th Revaluation 2026 process step by step

CBSE 12वीं पुनर्मूल्यांकन 2026 प्रक्रिया: चरण-दर-चरण

How to Apply for CBSE 12th Revaluation 2026

अप्लाई के लिए आपको पहले स्कैन कॉपी डाउनलोड और देखने की जरूरत है, ताकि आप यह तय कर सकें कि किस विषय के लिए आप रिचेकिंग चाहते हैं:

  • सबसे पहले पोर्टल पर जाएं
  • होमपेज पर Latest @ CBSE के नीचे देखें
  • अब Notice for Post Result Declaration Facilities to the Students Class-XII, Part-2 17/05/2026 (779 KB) | Click here to apply 19/05/2026 New_img पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा।
  • यहां पहले पंजीकरण करें। इसके लिए रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी।
  • अब आपको लॉगिन करने की जरूरत है।
  • अब बाएं तरफ 'फोटोकॉपी' मॉड्यूल को ओपन करें।
  • विषय चुनें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • एप्लीकेशन स्टेटस को डाउनलोड कर लें।

VERIFICATION & RE-EVALUATION के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

लॉगिन करने के बाद:

  • वेरीफिकेशन और रिवैल्यूएशन चुनें
  • एप्लीकेशन टाइप पर जाएं
  • डिटेल भरें
  • भुगतान करें
  • आवेदन जमा करें
  • स्टेटस चेक करें

जो छात्र चाहते हैं कि उनके कुछ खास सवालों की दोबारा जांच की जाए, उन्हें प्रति प्रश्न 25 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीद है कि सुविधाा उन छात्रों की मदद करेगा, जिन्हें पहले यह प्रक्रिया बहुत महंगी लगती थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article